{"_id":"5be860dabdec2269c23661f3","slug":"131541955802-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट पहुंचने से हुई थी वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में चोट पहुंचने से हुई थी वृद्ध की मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुराव के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात वृद्ध की मौत सिर में चोट पहुंचने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम करते हुए चिकित्सकों ने किया है। जिसे लेकर वृद्ध की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर शव की पहचान कराने की बात कह रही है।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुराव समीप नाले किनारे झाड़ियों में मिले वृद्ध की मौत सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई थी। इसका खुलासा शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने किया है। सिर में चोट पहुंचने से हुई मौत के बाद लोग उसकी हत्या करने की आशंका जता रहे है। वहीं दूसरे दिन तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हत्या या फिर हादसे में हुई वृद्ध की मौत वाले पहलू पर भी जांच कराई जा रही है। बता दें कि शनिवार को मलावन क्षेत्र के पुराव गांव के समीप नाले के पास झाड़ियों में एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा था। जिसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।