{"_id":"5be47c3fbdec226939028c40","slug":"131541700671-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर नहीं खलेगी बसों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर नहीं खलेगी बसों की कमी
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
bhai dooj
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दीपावली के बाद भैया दौज त्योहार को लेकर परिवहन विभाग ने यात्रियों खास तौर पर बहनों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की। मुख्य सड़क मार्ग के साथ चिन्हित संपर्क मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
भैया दौज के दौरान भाईयों के घर जाने वाली बहन को बसों का टोटा नहीं खलेगा। रोडवेज ने परिवहन व्यवस्था सुचारु रखने के विशेष इंतजाम किए हैं। आगरा एवं शिकोहाबाद परिक्षेत्र से जुडे़ प्रमुख मार्गों एवं सवारियों के आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए एक सौ अधिक रोडवेज बसों का प्रबंध किया है।
भाई-बहनों को वाहन का इंतजार करना पडे़ इसके लिए रूटीन में चलने वाली आगरा, शिकोहाबाद, इटावा एवं मथुरा डिपों की बसों को निर्धारित समय पर ही चलानेके निर्देश दिए हैं। शिकोहाबाद से मथुरा एवं अलीगढ़ की ओर जाने वाली द्रुतगामी बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भैया दौज पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त प्राइवेट बसें भी हाईवे सहित अन्य जगहों पर फर्राटा भरने को तैयार हैं। एआरटीओ विभाग के अनुसार भैया दौज के मद्देनजर कुछ प्राइवेट ट्रांसपोटर्स ने चुनिंदा मार्गों पर अस्थायी परमिट के लिए संपर्क किया है।