{"_id":"5bdf2372bdec22694e6b7c60","slug":"131541350258-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच दीपोत्सव का आगाज आज से, बाजारों में होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच दीपोत्सव का आगाज आज से, बाजारों में होगी धनवर्षा
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। धनतेरस के पर्व पर बाजारों में खूब धनवर्षा होगी। इसके लिए सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं। बाइक शोरूम से लेकर इलेक्ट्रॉनिक बाजार तक पहले से ही लोगों ने बुक करा रखा है। इसके अलावा बर्तन बाजार और सराफा बाजार में भी पंच दीपोत्सव की रौनक साफ नजर आ रही है। दुकानों से लेकर शोरूम तक सब ग्राहकों के इंतजार में हैं।
धनतेरस के पर्व पर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। हर साल की तरह इस बार भी वाहनों की बंपर बुकिंग हुई है। जिले के शोरूम पर चार सौ से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए ग्राहकों ने प्री बुकिंग करा रखी है। वहीं चार पहिया वाहनों की बुकिंग भी अर्धशतक पूरा कर चुकी है। वहीं देर शाम तक वाहनों की बुकिंग जारी रही। इन सभी वाहनों की डिलीवरी सोमवार को धरतेरस के अवसर पर होगी। इसके लिए शारूमों में सोमवार को ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन बाजारों में भी दीपोत्सव की रंगत खूब नजर आ रही है। सभी जगह लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कोई टीवी खरीद रहा है तो कोई बर्तन व अन्य सामान खरीदने में जुटा है। दुकानदार बताते हैं कि दिवाली से ठीक एक महीना पहले बाजार में मंदी छा जाती है। खरीदारी के लिए लोग धनतेरस का इंतजार शुरू कर देते हैं। इस बार उन्हें दिवाली के अवसर पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजारों की रौनक भी उनका उत्साह खूब बढ़ा रही है।
विज्ञापन
सराफा व्यापार को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद
धनतेरस पर सराफा व्यापार में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। कई लोग गहनों की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं अन्य लोग चांदी के रुपये व डॉलर को पसंद कर रहे हैं। पुराने चांदी के सिक्कों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नए सिक्कों की अपेक्षा इनकी कीमत ठीक दोगुनी है। इसके अलावा सोने और चांदी की खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से ही एडवांस में रुपये जमा कर रखे हैं। इससे लोगों को ये फायदा होगा कि अगर सोने और चांदी के दाम बढ़ते हैं तो भी उन्हें पहले के रेट पर ही आभूषण मिलेंगे।
श्रीलक्ष्मी, श्रीगणेश और मोमबत्ती की बिक्री भी हुई शुरू
दिवाली की तैयारियों में सभी लोग जुटे हुए हैं। इसके चलते बाजारों में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही मिट्टी के दीये और मोमबत्ती की खरीदारी भी शुरू हो गई है। बाजारों में मूर्तियों की कीमत 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। कारीगरों द्वारा बनाई गई आकर्षक मूर्तियों लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।