{"_id":"5bcf64f3bdec2269bb41f65a","slug":"131540318451-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि विनीत चौहान पहुंचे हाशिम के आवास पर, घटना की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि विनीत चौहान पहुंचे हाशिम के आवास पर, घटना की निंदा की
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रमुख शायर हाशिम फिरोजाबादी पर हुए एसिड अटैक मामले में मंगलवार शाम को हाशिम के आवास पर देश के जानेमाने कवि विनीत चौहान पहुंचे। उन्होंने कहा ये हमला हाशिम फिरोजाबादी पर नहीं बल्कि हिंदुस्तान में बेटी को बचाने की पहल करने वाले हरे व्यक्ति पर है।
अलवर राजस्थान के रहने वाले प्रमुख कवि विनीत चौहान मंगलवार शाम इटावा के कवि कमलेश्वर शर्मा के साथ शायर हाशिम फिरोजाबादी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा हाशिम ने बेटियों के हक की आवाज बुलंद की है। उन्होंने घटना के बाद आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से बात की थी।
उन्होंने भरोसा दिलाया था कि सख्त कार्रवाई होगी। इटावा के कवि कमलेश्वर शर्मा ने घटना की निंदा की। हाशिम फिरोजाबादी की पत्नी शबा बलरामपुरी ने कहा कि मेरे पति ने बेटियों के हक की आवाज को बुलंद किया है। ऐसे लोगों पर यदि हमला होगा तो फिर कौन बेटियों की हिमायत करेगा।