{"_id":"5bce118dbdec226993578182","slug":"131540231565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति रमेश यादव आए एटा, सांत्वना देने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभापति रमेश यादव आए एटा, सांत्वना देने पहुंचे लोग
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव बेटे की हत्या के दूसरे दिन सोमवार को एटा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनके आने की सूचना लगते ही उनके आवास पर परिजन और शुभचिंतक पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि घटना को लेकर उन्होंने मीडिया से कोई भी बात करने से इनकार कर दिया।
नगर के गांधी मार्केट स्थित आवास पर सभापति रमेश यादव सोमवार शाम पहुंचे। जानकारी होते ही नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का उनके आवास पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। उनके निधौलीकलां क्षेत्र स्थित पैतृक गांव बाकलपुर के तमाम लोग सभापति से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। हर कोई घटना को जानने के लिए आतुर था। आपस में कानाफूसी भी की जा रही थी।
हालांकि रमेश यादव किसी से कुछ भी बात करने के स्थान चुपचाप बैठे रहे। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। दरअसल, रविवार को विधान परिषद के सभापति के पुत्र की मौत की घटना की जानकार लगते ही उनके समर्थकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई थी। जानकारी के बाद रविवार को ही तमाम लोग उनके एटा स्थित आवास पर भी पहुंचे थे लेकिन आवास पर किसी के न मिलने पर लौट गए।
विज्ञापन
हालांकि सोमवार सुबह से ही नगर के लोग टीवी पर लखनऊ की अपडेट लेते दिखे। शहर में घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का भी आलम है।