फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या...

भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या...

Fri, 19 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी  कन्या...
फिरोजाबाद। नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को सुहागनगरी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। घरों में पूजा-अर्चना के साथ देवी स्वरूप कन्या लांगुरों का पूजन कर भोज कराया गया। मंदिरों में प्रसाद वितरण के साथ नेजा चढ़ाने की होड़ मची रही। तो शहर में जगह-जगह माता के जागरण और भेंटों पर भक्त थिरकते रहे।
विज्ञापन


मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु सुबह चार बजे श्री राजराजेश्वरी कलादेवी मंदिर में मंगला दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद महिलाओं, युवतियों ने घर में मां सिद्धिदात्री का आह्वान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद देवी स्वरूप कन्या लांगुरों को भोज कराया गया। शहर के प्रमुख श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, उसायनी स्थित मां वैष्णादेवी धाम सहित प्रमुख मंदिरों में सुबह से हवन यज्ञ का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


मातारानी के दर्शनों के लिए सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में प्रसाद कार्यक्रम भी शाम तक चलता रहा। प्रसाद के रूप में चना हलवा, अन्नकूट एवं पूड़ी बांटी गई। प्रमुख स्थानों व कई मोहल्लों में भी प्रसाद वितरण हुआ। मां वैष्णोदेवी धाम पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर, चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर, कोटला मोहल्ला स्थित पथवारी माता मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, सिनेमा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, सुहाग नगर स्थित काली मां मंदिर, लेबर कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर, कोटला रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में


नवरात्र में नौ दिन तक व्रत रखने के बाद महिलाओं व युवतियों ने रामलीला मैदान में लगे मेले में चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। रामलीला मैदान में लगे चाट पकौड़ी, सॉफ्टी की दुकान व ठेलों की महिलाओं की भीड़ दिखी। बच्चों के साथ महिलाओं व युवाओं ने झूलों का भी आनंद लिया। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर लगे मेले में भी महिला-पुरुषों व बच्चों की शाम तक भीड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed