फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोरी कर भाग रहे बदमाश की ग्रामीणों से मुठभेड़, गोली लगने से मौत

चोरी कर भाग रहे बदमाश की ग्रामीणों से मुठभेड़, गोली लगने से मौत

Tue, 02 Oct 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
चोरी कर भाग रहे बदमाश की ग्रामीणों से मुठभेड़, गोली लगने से  मौत
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। माधवगंज में बीती रात चोरी करने आए बदमाशों की ग्रामीणों से मुठभेड़ हो गई। लोगों के शोर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाशों और ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। कई राउंड गोलियां चलने से माधवगंज थर्रा उठा। फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


माधवगंज निवासी दवा करोबारी चंद्रकांत शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा के मोहल्लेे में दो मकान हैं। एक मकान में चंद्रकांत की मां रहती हैं, जबकि दूसरे मकान में वो खुद परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात चंद्रकांत की मां कुसमा देवी घर में ताला लगाकर बेटे के पास चली गई थी। देर रात बंद मकान देख चोर ताला तोड़कर घुस गए। चोरों की आहट पर स्थानीय लोग जागे और शोर मचाने लगे। जगार होते ही बदमाश भागने लगे। जब लोगों ने घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का जवाब लोगों ने फायरिंग कर दिया तो दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इसी बीच गोली लगने से एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बदमाश की शिनाख्त दीपक यादव (28) पुत्र अशोक उर्फ शिवपाल निवासी हरीगंज अछल्दा औरैया के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी के मामा जितेंद्र ने बताया कि दीपक उसके साथ भूड़ा गांव के पास श्री गिरधर राधा कृष्ण ढाबा डेढ़ माह से किराए पर लेकर चला रहा था। सुबह चार बजे अछल्दा जाने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। मृतक की पत्नी दीक्षा ने जिला अस्पताल पहुंच कर पति को निर्दोष बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। दवा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक बदमाश के पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed