फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी

वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी

Thu, 27 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी
वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। वेतन न मिलने से परेशान पालिका के सफाई कर्मचारियों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन और पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने जल्द वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को खरीखोटी सुना दीं।
विज्ञापन

दरअसल, दो महीने पहले पालिका में 75 सफाई कर्मचारियों को डूडा के जरिये सेवा प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने मनमाने तरीके से सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर साथ ही मानदेय दिलाने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनको तीन महीने में महज 16 दिन का मानदेय मिला है। ऐसे में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने पालिका का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान सफाईकर्मियों ने तीन महीने का मानदेय दिलवाने और बहाल किए जाने की मांग की। विकास अटल, विनीत पाराशर, अनुज पाराशर, रंजीत कुमार, प्रशांत अटल, सूरज, रजत, प्रदीप, विशाल, सौरभ, दीपू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed