{"_id":"5b9ea030867a557eb34147df","slug":"131537122352-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं तारीख को बड़ा इमामबाड़ा में पेश होंगी मेंहदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं तारीख को बड़ा इमामबाड़ा में पेश होंगी मेंहदियां
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शाही बड़ा इमामबाड़ा में होने वाले मोहर्रम के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने कहा कि मोहर्रम माह की सातवीं तारीख को बड़ा इमामबाड़ा में मेंहदियां पेश की जाएंगी।
शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने वार्ता के दौरान कहा कि मोहर्रम माह की सातवीं तारीख को शाम साढ़े चार बजे से देर रात दो बजे तक हजारों महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्धजन, अकीदतमंदो द्वारा शाही बड़ा इमामबाड़ा में मेंहदियां पेश खुदा से मन्नतें मांगी जाएंगी। हजारों जायरीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में स्थापित अष्ट धातुओं से निर्मित मुगलकालीन अलमों की जियारत कर खुदा से दुआ करेंगे।
अध्यक्ष सैय्यद मुसर्रत अली ने कहा कि सातवीं तारीख का मेहंदी का जुलूस नई आबादी, कश्मीरी गेट, शीतल खाँ, साठ फुटा रोड, नई आबादी, शीतल खां होते हुए शाही बड़ा इमामबाड़ा पहुंचकर रात 12 बजे समाप्त होगा। प्रबंधक सैय्यद मु. रजा अली ने कहा कि मोहर्रम की आठवीं तारीख को शाही बड़ा इमामबाड़ा में फात्हा का आयोजन होगा। नौवीं को सबसे बड़ा ताजिया शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर में जियारत के लिये रखा जाएगा। मोहर्रम की दसवीं तारीख को शाही बड़ा इमामबाड़ा पर सुबह यौम-ए-अशूरा (शोकसभा) तथा शाम को फात्हा का आयोजन होगा।