फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बहनों ने राखी और कपड़े तो भाइयों ने खरीदे गिफ्ट पैक

बहनों ने राखी और कपड़े तो भाइयों ने खरीदे गिफ्ट पैक

Sat, 25 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बहनों ने राखी और कपड़े तो भाइयों ने खरीदे गिफ्ट  पैक
मैनपुरी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। इस दौरान बहनों ने राखी और कपड़े खरीदे तो भाइयों ने उन्हें देने के लिए गिफ्ट लिए। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी रविवार को मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं धरीं रह गईं। सबसे ज्यादा भीड़ राखी की दुकानों पर रखी। इसके बाद कपड़े की दुकानों पर भीड़भाड़ देखी गई। बहनों ने राखी के साथ ही कपड़े और सौंदर्य के सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं भाइयों ने बहनों को देने के लिए गिफ्ट खरीदे। इसके साथ ही घेवर और फेनी की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी की थी। बाजार में बड़े वाहनों की नो-एंट्री की गई। भीड़ के सामने सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त रहीं। स्कूल वाहनों के बाजार में घुसने से जाम के हालात पैदा हो गए। रविवार को भी प्रमुख बाजारों में भारी वाहनों की नो-एंटी रहेगी। टीएसआई अरुण कुमार के मुताबिक बाजार में आमजन की सुविधा के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू की गई है। असुविधा से बचने के लिए लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed