फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   छटपटाता रहा अंशुल, ऑक्सीजन तक नहीं लगाई

छटपटाता रहा अंशुल, ऑक्सीजन तक नहीं लगाई

Sun, 19 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
छटपटाता रहा अंशुल, ऑक्सीजन तक नहीं  लगाई
फिरोजाबाद। अंशुल बर्न वार्ड में उपचार के अभाव में काफी देर तक छटपटाता रहा चिकित्सक तक गायब थे। प्रभारी सीएमएस आगरा चले गए थे। लापरवाही के चलते अंशुल की मौत हो गई। एसडीएम सदर एवं एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


विधायक मनीष असीजा के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने हर स्तर पर उपचार दिए जाने की बात प्रभारी सीएमएस डा.आलोक कुमार से ही कही थी। डा. राजवीर सिंह की ड्यूटी थी वह नदारद थे। प्रभारी सीएमएस डा. आलोक कुमार आगरा चले गए थे। उनके स्थान पर जिनकी ड्यूटी लगाई गई उन्होंने सही ढंग से नहीं देखा।
विज्ञापन


तीमारदार महिला सुनीता ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे अंशुल ऑक्सीजन के अभाव में काफी देर तक छटपटाता रहा। डाक्टर गायब थे। कंपाउंडर को बुलाने गई तो वह बोतल लग कर चले गए। बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ने पर वह फिर डाक्टर को बुलाने गई। डाक्टर नहीं मिले, स्टाफ से ज्यादा कहने पर कहा कि डाक्टर हम हैं या फिर तुम। आखिर महिला शांत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed