{"_id":"5b76fa1942c79246494d26b9","slug":"131534523929-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी के शोक में बंद रहे स्कूल-कालेज, दफ्तर और बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी के शोक में बंद रहे स्कूल-कालेज, दफ्तर और बैंक
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
फिरोजाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सरकारी स्कूल, कालेज और बैंकों के साथ कार्यालय में ताले लगे रहे। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। कई स्थानों पर शोकसभा आयोजित की गईं। मोमबत्ती जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार को सुबह अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राएं पहुंच गए लेकिन गेट से वापस कर दिया गया। कुछ कालेज संचालकों ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर छुट्टी की सूचना दी। वहीं अधिकांश कार्यालय नहीं खुले थे। जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय के बाहर लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया था। विकास भवन के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था।
उप निदेशक कृषि प्रसार कार्यालय में कुछ स्टाफ मौजूद रहकर जरूरी विभाग कामकाज निपटाने में जुटे थे। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय बंद था। लेकिन स्वच्छता से जुड़ी सूचनाओं को भेजने के लिए स्टाफ कुछ देर लिए पहुंचा था। जिला अस्पताल में स्वाधीनता दिवस पर ही लगाई गई झालरों की रात में बिजली काट दी गई। शहर के प्रमुख मूर्तियों पर नगर निगम की ओर से की गई सजावट को भी हटा दिया।
विज्ञापन
सुहागनगर स्थित कार्यालयों में बंदी रही। इधर बैंकों में बंदी होने के कारण कई लोग तो पहले पैसा जमा कराने के लिए बैंकों तक दौड़े लेकिन ताला लटका देखकर बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। भूमि संरक्षण विभाग, एआरटीओ कार्यालय, सीएमओ कार्यालय के साथ ही बीएसए कार्यालय एवं डीआईओएस कार्यालय, वाणिज्यकर और आयकर विभाग में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भाजपा के साथ विपक्षी दलों के लोग भी स्तब्ध हैं। शुक्रवार को शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनकी कमी पूरे देश को खलेगी। भाजपाईयों ने जसराना में श्रद्धांजलि सभा की। इस मौके पर पूरन सिंह लोधी, डा. सत्यपाल सिंह राजपूतख् नीलकमल यादव, जगदीश भाटिया, नईम खान, रतनपाल सिंह चैहान, सोनू तौमर आदि भाजपाई मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद अस्पताल में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डा. उम्मेद सिंह राजपूत, अमलेश वर्मा, अरविंद लोधी, प्रभाकर सिंह, राजीव कुमार, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। विहिप के जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। टूंडला में भाजपा की शोकसभा आर्य समाज मंदिर में हुई। शोकसभा में नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे देश को नुकसान हुआ है। शोक सभा में वृंदावनलाल गुप्ता, उदयप्रताप सिंह, सुशील पौनियां, जयजीव पाराशर, दिनेश गुप्ता, सुनील पाठक, महेश चंदानी आदि मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर हुई शोकसभा में अशोक यादव, वीरेश यादव, मनीष श्रीवास्तव, सुभाष कक्कड़, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर की सामाजिक संस्था परख के संस्थापक शंभूदयाल पोरवाल, अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संकल्प के संस्थापक इंजी एसके शर्मा व लायंस क्लब अल्पना शर्मा आदि ने भी शोक जताया है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की शोक सभा में नगर अध्यक्ष गौरश शर्मा, दीपक ठैनुआ, मोनू चौधरी, जीतू गुप्ता, भोला चौधरी, शिवम पचौरी, सोनू चक, धर्मेंद्र पाराशर, सौरभ पंडित, हरीश बघेल आदि मौजूद रहे। श्रीशिव प्रसाद पब्लिक स्कूल में आयोजित शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। अंजना शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, राजबहादुर, सुशील सक्सेना, रोहित बघेल, ममता पचौरी, मीना गौतम आदि मौजूद रहे।
शिकोहाबाद में एबीवीपी ने श्रद्धांजलि सभा की। अध्यक्षता पंडित कृष्ण गोपाल द्विवेदी ने और संचालन अनिल तिवारी ने किया। इस अवसर पर गौरव यादव, हर्षित चतुर्वेदी, वैभव अवस्थी, अमित तिवारी, सैफ अली खांन, टीपू सुल्तान उर्फ उस्ताज, अभिषेक राजपूत आदि मौजूद रहे। गोरक्षा दल जिला इकाई की एक बैठक में गोरक्षादल के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत, बीडी शर्मा, राजनरायण शर्मा, फूलचंद्र राजपूत, अशोक कठेरिया, ब्रजेश यदुवंशी, धर्मेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम में प्रबंधक विशाल गुप्ता, प्रधानाचार्य छत्रपाल सिंह यादव के साथ समस्त शिक्षक परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। डॉ. सुधाकांत कुलश्रेष्ठ मंडल अध्यक्ष के आवास पर श्रद्धांजलि सभा की। जिसमें निर्वतमान जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, पूर्व जिलामहामंत्री राघवेंद्र पचौरी, नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
नगर के प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में हुए आयोजन में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा अटल जी एक प्रेरणास्रोत बताया। वहीं शनिवार को एक शोक सभा रखी गई है। भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा की सूचनानुसार एक श्रद्धांजलि सभा श्री राजाराम माथुर वैश्य पंचायती धर्मशाला पथवारी रोड पर शाम चार बजे आयोजित की जा रही है।