{"_id":"5b72e95f42c7921294275008","slug":"131534257503-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंठ की हिस्सेदार को लेकर भाई-भाई बने दुश्मन, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंठ की हिस्सेदार को लेकर भाई-भाई बने दुश्मन, चले ईंट-पत्थर
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महावन में पैंठ की हिस्सेदारी को लेकर चेयरमैन के गुटों में बंटे पुत्र एक-दूसरे के सामने आ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव हुआ और बोतलें फिंकीं। हालांकि घायल कोई नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। माहौल को गर्माते देख पुलिसबल तैनात कर दिया है।
थाना महावन में प्रत्येक सप्ताह पैंठ लगती है। महावन के चेयरमैन चुन्नू हाजी के सात बेटे बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बेटे कुल्लू और उसके तीन भाई पैंठ से कमाई करते हैं। इस पैंठ का हिस्सा तीन भाइयों को नहीं देते हैं। इसके चलते भोला ने अपने दो भाइयों को लेकर अलग गुट बना लिया है। हिस्सेदारी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों तरफ से एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव किया गया। पथराव के चलते मोहल्ला व्यापारियान में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने भोला पक्ष के चार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने बताया कि भोला पक्ष ने कुल्लू के परिवार पर हमला किया है। अनीश, इरशाद, शकील और आजाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।