{"_id":"5b72e95442c792123672f7eb","slug":"131534257492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शातिर लुटेरे पकड़े, 1.49 लाख और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शातिर लुटेरे पकड़े, 1.49 लाख और हथियार बरामद
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने हाईवे की सनसिटी के पास से मुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटे गए 1.49 लाख रुपये, बिना नंबर की सफारी और हथियार बरामद किए हैं।
गाड़ी में सवारी बैठाकर लूटपाट की वारदातों ने पुलिस के चेहरे पर शिकन ला दी थी। वारदातों से चिंतित एसएसपी बबलू कुमार ने खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस को लगाया। सोमवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरों को पकड़ लिया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जैंत चौकी प्रभारी राजीव कुमार, सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार और स्वाट टीम एसआई सुल्तान सिंह ने दिल्ली की ब्रह्मपुरी निवासी शिवकुमार, दीपक वर्मा, हरियाणा के रेवाड़ी निवासी आनंद वर्मा, जयपुर (राजस्थान) निवासी सुरेंद्र और मोहन (सगे भाई) को पकड़ा है।
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिस टीमों को 20 हजार रुपये के इनाम दिया है। लुटेरे वारदातों को अंजाम देने के बाद कभी राजस्थान या फिर हरियाणा की तरफ निकल जाते थे।
यह लूटें स्वीकारीं
- 22 नवंबर 2017 को रिफाइनरी के गेट दो से सवारी बैठाकर 1.72 लाख लूटे।
- 20 मार्च 2018 को बाद पुल के पास से स्कूटी, मोबाइल और दवाइयों को थैला लूटा।
- 10 जून 2018 को मंडी समिति चौराहे से बोलेरो में सवारी बैठाकर एक लाख लूटे।
- 25 जून 2018 को नरहौली चौराहे से बोलेरो में सवारी बैठाकर 16 हजार लूटे, एटीएम से 40-40 हजार निकाले।
- पांच अगस्त 2018 को हाईवे से सवारी बैठाकर युवक से 1.17 लाख, एटीएम से 25 हजार, दो मोबाइल लूटे।