फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गैर प्रांतों के युवा फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा बन गए शिक्षक

गैर प्रांतों के युवा फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा बन गए शिक्षक

Sun, 01 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गैर प्रांतों के युवा फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा बन गए शिक्षक
डैमो
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की गूंज उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी सुनाई दे रही है। शिक्षकों की भर्ती में एक और बड़ा घोटाला है। गैर प्रांतों के हजारों युवा मथुरा व अन्य
विज्ञापन


जनपदों के फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा कर शिक्षक बन गए हैं। वे यहां के बेरोजगारों का हक छीन रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अलग-अलग स्तर से कई बार शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश में स्थायी निवास करने वाले पात्र अभ्यर्थी शिक्षक बनने के लिए पात्र थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सीमा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश व बिहार की सीमा जुड़ी है। इसमें मथुरा जनपद से हरियाणा व राजस्थान की सीमा जुड़ी है। इन प्रांतों से आए अभ्यर्थियों ने साठगांठ कर स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवा लिए हैं, जो उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती नियमावली के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों के अपने प्रांत में भी निवास प्रमाण पत्र बने हैं। अगर इन शिक्षकों के स्थायी निवास प्रमाणपत्रों की जांच की जाए तो वास्तविकता सामने आ जाएगी। गोवर्धन के आसपास के गांवों के विद्यालयों में ऐसे सैकड़ों शिक्षक कार्यरत हैं, जिनका स्थायी निवास अन्य प्रांतों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed