{"_id":"5b0c14524f1c1b9d6e8b509d","slug":"131527518290-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने मनाया प्रिया प्रियतम का ब्याहुला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने मनाया प्रिया प्रियतम का ब्याहुला महोत्सव
Updated Mon, 28 May 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा ने सोमवार को गोविंदघाट स्थित बड़ा रासमंडल में ठाकुरजी का ब्याहुला महोत्सव मनाया। महंत लाड़लीशरण दास के सानिध्य में समाज गायन, फूलबंगला, ढांढी-ढांढिन नृत्य का आयोजन हुआ। इसके बाद भक्तों ने प्रिया-प्रियतम की बारात धूमधाम से निकाली।
राकेश मुखिया के नेतृत्व में रसिक संतों ने शोभा मंडल कुंजन द्वारैं, हित की बांधी बंदनवारैं..., कुमकुम सों लै अजिर लिपायौ, अद्भुत मोतिनु चौक पुरायौ। जैसे ब्याहुला के पदों का सस्वर गायन किया। पुष्पबंगला में विराजमान भगवान राधाकृष्ण के स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति में भाव विभोर नजर आए।
वहीं, प्रिया-प्रियतम को दूल्हा-दुल्हन के स्वरूप में सजाया गया। प्रिया प्रियतम ने दूल्हा-दुल्हन के रूप में अपने भक्तों को दर्शन भी दिए। महोत्सव में बरसाना से आईं सखियों ने ढांढी-ढांढिन नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महंत सुंदर दास, महंत सुतीक्ष्ण दास, महंत हितकमल दास, नागरी दास, हितकिंकरी प्रियादासी, रसिक माधवदास, महंत फूलडोल बिहारी दास, कनिका गोस्वामी, महंत सच्चिदानंद दास उपस्थित थे।