फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पौने 16 घंटे का होगा रोजा, रमजान में होंगे पांच जुमा

पौने 16 घंटे का होगा रोजा, रमजान में होंगे पांच जुमा

Mon, 14 May 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पौने 16 घंटे  का होगा रोजा, रमजान में होंगे पांच जुमा
d - फोटो : getty images
एटा। बरकतों और रहमतों के पाक महीने रमजान में इस बार पांच जुमा होंगे। रमजान का सबसे आखिरी जुमा सबसे ज्यादा वक्त का होगा। इस दौरान करीब पौने सोलह घंटे तक रोजेदार रोजा रखेंगे। जिले में चांद दिखने के बाद 17 मई से रमजान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

अगर चांद दिखा तो मुकद्दस माह रमजान का आगाज 17 मई गुरुवार को होगा। इसमें सबसे आखिरी 30वां रोजा शुक्रवार 15 जून को होगा। इसकी अवधि 15 घंटे 42 मिनट की होगी। पाक माह रमजान में रोजेदार जहां रोजा रखकर खुदा की इबादत करेंगे। बताया जाता है कि रोजों की शुरुआत 915 मिनट से लेकर 942 मिनट तक होगी। 17 मई से रमजान शुरू होने के बाद आखिरी रोजे में पांच जुमा होंगे। इसमें दूसरा, नौवां, सोलह, तेईस और तीसवां रोजा जुमा के दिन होगा। दरअसल, रमजान के पाक महीने में जुमा का विशेष महत्व होता है। वहीं अलविदा जुमा पर लोग खुदा की सरपरस्ती में सजदा करते हैं और अमन-चैन की दुआ करते हैं।
विज्ञापन

बाजारों में शुरू हुई तैयारियां
मगफिरत माह रमजानू को शुरू होने में दो दिन रह गए हैं। इसे लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। टोपी, खजूर, सिंवईं, सूत फैनी समेत रमजान में इस्तेमाल होने वाली चीजों की बिक्री शुरू हो चुकी है। शहर के घंटाघर, किदवई नगर, जीटी रोड, बाबूगंज, मारहरा दरवाजा क्षेत्र में रमजान को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में खजूर की कई वैरायटी आ गई हैं। टोपियों, पापड़ और चिप्स की दुकानें सज गई हैं। वहीं इफ्तार और सेहरी के लिए विदेशी फलों ने भी आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रौनक
माहे रमजान को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रौनक बिखरने लगी है। किदवई नगर, मारहरा दरवाजा, इस्लाम नगर क्षेत्र में लोगों ने रमजान की तैयारी शुरू कर दी हैं। साथ ही लोगों से पालिका-प्रशासन से पाक महीने में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और दवा छिड़काव कराने की मांग की है।

इनका कहना है
रमजान का महीना बहुत ही अफजल है। इससे अफजल (उत्तम) माना जाता है। इस महीने में 70 गुना सवाब मिलता है। हर अक्ल ओ बालिग पर रोजा फर्ज होता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
बदूद मियां, शहर काजी
आंकड़ो पर नजर
915 मिनट का होगा पहला रोजा
942 मिनट का होगा आखिरी रोजा
17 मई से शुरू हो रहा है माह ए रजमान
70 गुना मिलता है माह ए रमजान में सवाब
30 दिन तक रखे जाएंगे रोजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed