{"_id":"5ac7a0964f1c1bca618b5d2e","slug":"131523032214-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन के भाई के शस्त्र लाइसेंस की सीमा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन के भाई के शस्त्र लाइसेंस की सीमा बढ़ी
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक चंदन के पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तिरंगा यात्रा के विवाद में मृत अभिषेक उर्फ चंदन गुप्ता के परिजनों की सुरक्षा के लिए उसके भाई के नाम पर जारी रिवाल्वर के शस्त्र लाइसेंस की सीमा बढ़ा दी गई है। अब उसका लाइसेंस राज्य में कहीं भी मान्य होगा। वहीं चंदन के पिता के लाइसेंस की अनुमति शासन में लंबित है।
26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद में चंदन गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने चंदन के भाई विवेक के शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पर डीएम ने पहले मंडल की सीमा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी किया था।
परिजनों ने शस्त्र लाइसेंस की सीमा बढ़ाने की मांग की थी। अब डीएम ने लाइसेंस की सीमा बढ़ाकर पूरे राज्य की कर दी है। वहीं चंदन के पिता सुशील गुप्ता की ओर से रायफल के लिए शस्त्र लाइसेंस का आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने इसकी संस्तुति करते हुए शासन को भेज दिया है, लेकिन अभी तक शासन में लंबित है। डीएम आरपी सिंह ने बताया कि रायफल के लाइसेंस की स्वीकृति शासन में लंबित है। शीघ्र शासन की संस्तुति मिलने पर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवेक के लाइसेंस की सीमा का विस्तार कर दिया गया है।