फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 18 Jan 2019 11:10 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
एटा। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वही अलग अलग सड़क हादसों में अन्य आठ लोग घायल हो गए। उन सभी को एंबुलेंस तथा राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छितौनी निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र सत्यप्रकाश बाइक पर सवार होकर कोतवाली देहात क्षेत्र के रेलवे पुल समीप से गुजर रहा था। उसी समय उसकी बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी बाइक काफी दूर तक घिसटी हुई चली गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में पहुंचे युवक का चिकित्सक इलाज कर रहे थे। उसी समय युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसेला निवासी राजू पुत्र हरवीर, राहुल पुत्र हरवीर, विशाल पुत्र रामकिशोर एवं पूरन सिंह पुत्र डालचंद निवासी नगला सय्या बाइक पर सवार होकर कस्बा धुमरी के पास से गुजर रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार चारो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि विश्रुदयाल पुत्र गंगाप्रसाद निवासी जोहरपुर निधौलीकलां सोरखा के पास बाइक अज्ञात वाहन की टक्कर में, सोवेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह नगला भगना मारहरा सिराव समीप बाइक भिड़ंत में, यशवीर पुत्र नेत्रपाल निवासी कीलरमऊ, सत्यभान पुत्र वालिस्टर निवासी रानामऊ अमापुर कासगंज रारपट्टी के पास मैक्स पलटने से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed