{"_id":"5a58f94d4f1c1bab3f8b4735","slug":"131515780429-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तैनात कस्बे के सैनिक के घरवालों ने मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तैनात कस्बे के सैनिक के घरवालों ने मांगी मदद
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। जम्मू कश्मीर में देश की सीमा पर तैनात एक सैनिक के घरवालाें को दबंग परेशान कर रहे हैं। मेजर ने डीएम और एसपी को पत्र भेज मदद किए जाने की मांग की है। सैनिक ने भी एएसपी से मुलाकात की है।
गांव शमशेरगंज निवासी नरेंद्र कुमार बाथम जम्मू कश्मीर के बारामूला सेक्टर में 32वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात हैं। सैनिक ने उच्चाधिकारियों को बताया कि उसके घर पर न रहने पर गांव निवासी दबंग परिवार को परेशान करते हैं। दबंग फसल में जानवर छोड़ देते हैं जिस वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। विरोध करने पर माता पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
झूठे मामले में फंसाने, उसकी नौकरी छिनवाने की धमकी भी देते हैं। सैनिक के मुताबिक थाने में पुलिसकर्मी दबंगाें के रिश्तेदार हैं। सैनिक की शिकायत के बाद मेजर इफ्तेखार अहमद ने डीएम प्रदीप कुमार और एसपी राजेश एस को पत्र लिखकर सैनिक परिवार की मदद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को नरेंद्र ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारी की ओर से थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देशित भी किया। पुलिस ने आरोपियाें को पकड़ने के बाद पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सैनिक ने अब डीएम से दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर किशनी समरेश सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। पीड़ित सैनिक की शिकायत पर जांच कर दबंगो के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।