{"_id":"5a524f874f1c1b9b518b5775","slug":"131515343751-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटवाने गई टीम से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटवाने गई टीम से नोकझोंक
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/पटियाली। तहसील प्रशासन ने सोरों-पटियाली क्षेत्र में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ अभियान चलाया। जेसीबी चलवाकर जमीनों को कब्जा मुक्त करा दिया। पटियाली के घोसगंज में महिलाओं ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। महिलाओं ने जेसीबी को रोकने की कोशिश की। प्रशासन ने एक कब्जा धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की है।
पटियाली के ग्राम घोसगंज में नायब तहसीलदार आसिफ अली खान ने श्रावस्ती मॉडल योजना के तहत राजस्व टीम और कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां पर ग्राम समाज की आबादी क्षेत्र की लगभग दो बीघा भूमि पर गांव के ही राजवीर, रवीश, रामनरेश, भीकम, राजेश, रामनिवास सुखलाल, रामनरेश ने सालों से कब्जा कर रखा था जैसे ही जेसीबी ने चली तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने जेसीबी को रोकने की कोशिश की।
उनकी प्रशासन से नोक झोक हो गई। जेसीबी ने निर्माण गिरा कर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। नायब तहसीलदार आसिफ अली ने बताया कि एक कब्जा धारक राजवीर के विरुद्ध अभियोग दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम कासगंज देवेंद्र प्रताप सिंह एवं तहसीलदार एनराम ने सोरों क्षेत्र के ग्राम उड़ेर् पुख्ता में 10 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। जबकि क्यामपुर बहेड़िया में दो बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। प्रशासन की टीम ने जेसीबी के जरिए खेतों को जुतवा दिया।