फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निधि खर्च करने में कंजूसी बरत रहे जनप्रतिनिधि

निधि खर्च करने में कंजूसी बरत रहे जनप्रतिनिधि

Wed, 03 Jan 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
निधि खर्च करने में कंजूसी बरत रहे जनप्रतिनिधि
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष में विधायकों को डेढ़ करोड़ की निधि शासन से मिलती है। जिले में पांच विधायक और दो एमएलसी हैं। मार्च में वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है लेकिन माननीयों ने अपनी निधि के अभी तक पचास प्रतिशत धनराशि के भी प्रस्ताव नहीं दिए हैं। टूंडला के विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अभी तक एक भी प्रस्ताव नहीं दिया है। जिन विधायकों ने अभी तक प्रस्ताव दिए हैं उनमें अधिकांश सड़क से जुड़े हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान जिले के विधायकों का मुख्य फोकस सड़क निर्माण पर रहा। विधायकों द्वारा लगभग 20 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने की संस्तुति की गई। इसमें उनके द्वारा दिए प्रस्तावों के आधार पर सड़क निर्माण से जुडे़ एक करोड़ 97 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत कराए गए। टूंडला के विधायक और कैबिनेट द्वारा जहां प्रस्ताव नहीं दिए वहीं एक एमएलसी के प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सके।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 में सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों के निर्माण के लिए 36.45 लाख, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा द्वारा चार जगह सड़कों के निर्माण के लिए 34.65 लाख रुपये के प्रस्ताव दिए गए हैं। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव द्वारा छह सड़कों और दो स्कूल भवनों के लिए 62.50 लाख के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच जगहों पर सड़क निर्माण के लिए 63.60 लाख रुपये खर्च किए गए। टूंडला विधायक एवं कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा विधायक निधि से मिली धनराशि से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। एमएलसी असीम यादव के प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सके हैं। हालांकि एमएलसी डा. दिलीप यादव द्वारा अपनी निधि से 20.60 लाख रुपये से चार जगहों पर सड़कें बनवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed