{"_id":"5a36aa044f1c1bc5758b99ed","slug":"131513531908-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में एक घंटे तक फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में एक घंटे तक फंसे रहे लोग
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वाहन चालकों पर नो एंट्री का कोई असर नहीं है। नो एंट्री में वाहनों के प्रवेश करने से आए दिन बाजार में जाम लगता है। रविवार को दोपहर 12 बजे एक टाटा मैजिक के बाजार में पहुंच जाने से जाम लग गया। एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। एक घंटे बाद ही यातयात सुचार हो सका।
रविवार को अवकाश होने के कारण लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। सुबह से निकली धूप के कारण बाजार में खरीदारों की संख्या रोजाना से ज्यादा रही। बाजार में जाम रोकने के लिए नो एंट्री लागू है। नो एंट्री का पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस और ट्रेफिक के सिपाही तैनात रहते हैं।
रविवार की दोपहर 12 बजे एक टाटा मैजिक का चालक वाहन लेकर आगरा रोड की ओर से बाजार में आ गया। बड़े चौराहे पर ट्रेफिककर्मी के नहीं होने के कारण चालक वाहन लेकर सदर बाजार में पहुंच गया। सदर बाजार में भीड़ होने के कारण जाम लग गया। जल्दी के चक्कर में लोग इधर उधर होकर निकले तो जाम में फंस गए।
विज्ञापन
गलियों से होकर बाइक सवार निकले तो गलियों में भी जाम लग गया। ओम भंडार गली, महिला थाने वाली गली, मंडी धर्मदास में भी बाइक सवारों के पहुंचने से जाम लग गया। लोग एक घंटे तक जाम से जूझते रहे मगर कोई ट्रेफिककर्मी वहां नहीं पहुंचा।
सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है जिन स्थानों पर पुलिस और ट्रेफिककर्मी तैनात किए जाते हैं। उनको चेक किया जाएगा। जो मौके पर नहीं मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।