{"_id":"5a26d9314f1c1b156b8ba68a","slug":"131512495409-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेने लेट होने और सर्दी बढ़ने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेने लेट होने और सर्दी बढ़ने से यात्री रहे परेशान
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। पूर्वांचल में पड़ रहे घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को टूंडला से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो चार घंटे नहीं अपितु 15 से 30 घंटे देरी से चल रहीं थीं। इसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया।
यूं तो कोहरे से ट्रेनों का लेट चलना पिछले पखवाड़े से जारी है, किंतु पिछले दो दिन से पूर्वांचल में घने कोहरे से ट्रेनों पर खासा असर पड़ा है। हालांकि रेलट्रैक पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेल प्रशासन ने करीब एक दर्जन ट्रेनों को करीब डेढ़ माह के लिए रद्द कर दिया है। फिर भी कोहरा पड़ने से रेल संचालन बुरी तरह लड़खड़ा गया है। कोहरे के दौरान ट्रेनें कछुआ गति से चल रहीं हैँ।ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रहीं हैं।
इससे यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे के चलते संगम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रहीं हैं।