फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा आगरा विवि

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा आगरा विवि

Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा आगरा विवि
आगरा। डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पांच दिसंबर को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें से 1200 खेरिया से विवि. कैंपस तक के उनके रूट के दोनों ओर तैनात रहेंगे। 300 अंदर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


समारोह में राज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। पूरे जोन से पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। बाहर के जिलों से पुलिस अधिकारी भी आएेंगे। स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त और भी फोर्स रहेगी।
विज्ञापन


स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ( एसपीजी ) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ( एनएसजी) के अधिकारी पहले ही पहुंच जाएंगे। स्थानीय पुलिस से स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिस ( स्वाट ) और एंटी टेरेरिस्ट स्कवैड ( एटीएस ) के दस्ते भी तैनात किए जाएंगे। विवि. कैंपस के आस पास छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed