फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव: 2.54 लाख लोग करेंगे मतदान

निकाय चुनाव: 2.54 लाख लोग करेंगे मतदान

Sat, 25 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: 2.54 लाख लोग करेंगे मतदान
election logo
मैनपुरी। लोकतंत्र का महापर्व मतदान दिवस आज है। आज शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के कुल 254448 मतदाता अपने पसंद के अध्यक्ष पद और सभासद व सदस्य पद के उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करेंगे। जिलेभर में अध्यक्ष पद के लिए कुल 111 और सभासद व सदस्य पद के लिए 775 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निकाय चुनावों के दूसरे चरण में 26 नवंबर को जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। इनमें नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया, कुरावली, भोगांव, बेवर, कुसमरा, किशनी, करहल और घिरोर शामिल हैं। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिले के सभी निकायों में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के अलावा आगरा से भी फोर्स बुलाया गया है। यही नहीं एक कंपनी सीआरपीएफ भी चुनाव के दौरान तैनात की गई है। ताकि मतदान के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए। इसके लिए जिले को 12 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा क्लस्टर मोबाइल भी तैनात की गई हैं। ताकि कोई भी अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर फोर्स पहुंच सके। वहीं निकायों में खड़े प्रत्याशियों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए तमाम वादे और दावे किए हैं। इस बीच विभिन्न पार्टियों ने भी अपने घोषणा पत्र मतदाताओं को लुभाने के लिए जारी किए हैं।

पालिका के 32 वार्डों के लिए चुनाव होना है। इसके अलावा ज्योंति के 10, कुरावली के 15, घिरोर के 11, भोगांव के 16, बेवर के 15 कुसमरा के 10, किशनी के 10, करहल के 15 वार्डों समेत कुल 134 वार्डों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। यदि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोई भी व्यक्ति कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed