{"_id":"5a088f354f1c1b6e548bc953","slug":"131510510389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से 22 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से 22 गांवों की बिजली गुल
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
transfarmer,
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ऊमरी विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 22 गांवों की बत्ती गुल हो गई। रातभर गांव अंधकार में डूबे रहे। ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण सुबह ग्रामीणों को बिजली के साथ पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत ऊमरी विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। विद्युत उपकेंद्र पर दो अलग-अलग फीडर हैं। इसमें एक फीडर पर 18 गांव व दूसरे फीडर से चार गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। उक्त ट्रांसफार्मर में देर शाम बड़ा फाल्ट हुआ।
इसके बाद ट्रांसफार्मर का कई बार फ्यूज उड़ने से सप्लाई चालू नहीं हो सकी। बार-बार फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर की बायरिंग भी पूरी तरह जल गई। इसके उपरांत विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी 22 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह विद्युत विभाग की टीम ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के लिए ऊमरी बिजलीघर पहुंची। मीटर विभाग के एसडीओ प्रबोध राजपूत द्वारा ट्रांसफार्मर के कई चरणों में टेस्टिंग की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब चार बजे विभाग ने ट्रांसफार्मर को डैमेज घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक्सईएन बीपी कठेरिया ने बताया कि शाम को ट्रांसफार्मर में बार-बार फाल्ट हो रहा था। ट्रांसफार्मर की बायरिंग भी जल गई। रविवार को ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई गई, जिसमें वह फुंका निकला। बिजलीघर से जुड़े गांवों की सप्लाई टाउन व गुरुकुल विद्युत उपकेंद्र से जुड़वाई जा रही है।
कटौरा फीडर पर वीसीबी में हुआ ब्लास्ट
मौधागंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत रविवार को दोपहर कटौरा फीडर पर वीसीबी में ब्लास्ट हो गया। वीसीबी में ब्लास्ट होने के कारण फीडर से जुड़े करीब 30 गांव की सप्लाई बाधित हो गई। अवर अभियंता मोहित नवलानी ने कटौरा फीडर पर हुए ब्लास्ट को ठीक करने के लिए टीम बुलाई गई। उन्होंने बताया कि मशीन में कार्बन आने के कारण वीसीबी में ब्लास्ट हो गया है। मशीन को ठीक कराने का कार्य चल रहा है। करीब एक घंटे के बाद सप्लाई सुचारू हो सकेगी।