फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ठप हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्री सर्वर

ठप हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्री सर्वर

Thu, 26 Oct 2017 08:22 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
ठप हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्री सर्वर
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic
मथुरा। प्रदेश के आठ मंडलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होते ही गुरुवार को मथुरा का सर्वर ठप हो गया। इससे अंगूठे की छाप के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस स्थिति में अधिकांश लोग बगैर रजिस्ट्री के ही वापस हो गए। पिछले एक माह से मथुरा सहित प्रदेश के आठ शहरों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरूआत की गई है। इसका सफलता पूर्वक संचालन होेने के बाद संबंधित जिलों के मंडलों में भी गुरुवार को ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू कर दी। इसमें मथुरा से जुडे़ आगरा मंडल के सभी जिला भी शामिल हैं। इस तरह करीब 32 जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरूआत होने पर विभागीय सर्वर दबाव में आ गया। इसका असर मथुरा में भी पड़ा। ऑनलाइन डाटा फीड करने के बाद जब संपत्ति की बिक्री और खरीद करने वाले अंगूठा की छाप के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो सर्वर ने काम नहीं किया। कभी धीमी रफ्तार रही तो कभी पूरी तरह से ठप हो गया। इससे लोगों को घंटों तक रजिस्ट्री कार्यालय में इंतजार करना पड़ा। इस स्थिति की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने लखनऊ से भी संपर्क साधा, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर अधिकांश लोग वापस हो गए। इस स्थिति में जिला मुख्यालय पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम में 12 और द्वितीय में सिर्फ आठ रजिस्ट्री ही हो सकीं। इसी तरह महावन तहसील में आठ, छाता में दो, मांट में एक ही रजिस्ट्री हुई। सब रजिस्ट्रार हनुमंत प्रसाद यादव ने बताया कि इस स्थिति से लखनऊ मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। संभावना है कि शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed