{"_id":"59e36ce94f1c1b9e678b5e55","slug":"131508076777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं के सामने दावेदारों की परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं के सामने दावेदारों की परेड
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कांग्रेस नेताओं के सामने रविवार को टिकट मांगने वालों की परेड हुई। पार्षद के लिए 127 दावेदारों ने अपना बायोडाटा पेश किया है जबकि मेयर के लिए भी चार ने दावेदारी कर दी है। बैठक में कहा गया कि चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मजबूत प्लानिंग की है। हर वार्ड को फतह करने के लिए मजबूत प्रत्याशियों की तलाश हो रही है। शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में पार्षद के लिए 127 दावेदारों ने अपना बायोडाटा पेश किया है। इन सभी ने कहा है कि अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वह जीत हासिल करेंगे। बैठक में पदाधिकारियों ने दावेदारों को बताया कि उनको इस दफा जीत का रिकार्ड दर्ज कराने के उद्देश्य से उतरना होगा। वहीं, मेयर पद के लिए बायोडाटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दिए गए हैं। एक-एक वार्ड से कई-कई कांग्रेसियों ने पार्षद की टिकट के लिए दावा किया है। मेयर पद के लिए विक्रम वाल्मीकि, दिनेश मौर्या, विनेश सनवाल और बाबूलाल सागर ने शहर कांग्रेस कमेटी को बॉयोडाटा सौंपा है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने चुनाव संबंधी सुझाव दिए। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन,भगवान सिंह वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
बायोडाटा देकर खिंचाई सेल्फी
मथुरा। पूरी बैठक में कांग्रेसियों ने कहीं भी चुनाव की रणनीति की बात तय नहीं हुई। ना ही किसी दावेदार से उसके जीतने का आधार पूछा गया। सिर्फ बायोडाटा दो और सेल्फी खिंचाओ। बैठक के बाद यही चलता रहा है। पदाधिकारियों के इसी व्यवहार के चलते कई वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक से खिसक लिए।
विज्ञापन
बायोडाटा देकर खिंचाई सेल्फी
मथुरा। पूरी बैठक में कांग्रेसियों ने कहीं भी चुनाव की रणनीति की बात तय नहीं हुई। ना ही किसी दावेदार से उसके जीतने का आधार पूछा गया। सिर्फ बायोडाटा दो और सेल्फी खिंचाओ। बैठक के बाद यही चलता रहा है। पदाधिकारियों के इसी व्यवहार के चलते कई वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक से खिसक लिए।
विज्ञापन