फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   देर शाम तक होता रहा आरक्षण सूची का इंतजार

देर शाम तक होता रहा आरक्षण सूची का इंतजार

Thu, 05 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
देर शाम तक होता रहा आरक्षण सूची का इंतजार
चुनाव
मैनपुरी। गुरुवार को कर्मचारियों से लेकर विभिन्न पार्टियों के नेता और राजनीति में रुचि रखने वाले लोग वार्डों के आरक्षण की सूची का इंतजार करते रहे। हालांकि देर शाम तक लखनऊ से सूची जारी न होने पर उन्हें निराश होना पड़ा। आसपास के जनपदों की सूची आने की जानकारी मिलने पर संबंधित लोग पल-पल कलक्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर पल-पल की जानकारी लेते दिखे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवंबर में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए वार्डों और निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची गुरुवार को शासन से जारी होनी थी। सुबह से ही लोग शासन से सूची आने का इंतजार करने लगे। इतना ही इंतजार कलक्ट्रेट के कर्मचारियों और चुनाव कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों व कर्मियों को भी था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम जैसे ही फीरोजाबाद जिले के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी हुई जिले में भी चुनाव से संबंधित सभी लोग हरकत में आ गए। कलक्ट्रेट से लेकर चुनाव कार्यालय और मीडिया से जुड़े लोगों तक के फोन घनघनाने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिले के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी न होने का जवाब मिलने पर उक्त लोग थोड़े मायूस नजर आए लेकिन इसके बाद भी बार-बार संबंधित व्यक्तियों से आरक्षण सूची जारी होने की जानकारी लेते दिखे। यह और बात है कि देर शाम तक मैनपुरी के किसी भी निकाय के वार्डों की आरक्षण सूुची शासन से जारी नहीं की गई।


देर रात खबर लिखे जाने तक कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कर्मचारी शासन से वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध में एडीएम न्यायिक एके सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम तक शासन स्तर से मैनपुरी जिले के किसी भी निकाय के वार्डों की आरक्षण सूची जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed