{"_id":"59d27e1a4f1c1bdb538b5683","slug":"131506967066-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के गांव नगला खरगा में आंगन में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर छत के रास्ते होकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
थाना फरिहा के नगला खरगा निवासी अजय कुमार (38) पुत्र सुघर सिंह यादव शनिवार रात अपने पुत्र कौशलेंद्र (16) और विवेक (11) के साथ घर के आंगन में सो रहा था। परिजनों के अनुसार रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावरों ने अजय को गोली मार दी।
गोली सीने में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर छत पर फायरिंग करते हुए भाग गए। गोली की आवाज और बेटी की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष फरिहा ने कहा मृतक के साले सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या क्यों हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।