{"_id":"59c68d1b4f1c1b2b688b626f","slug":"131506184475-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 केंद्रों पर पीसीएस-प्री परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 केंद्रों पर पीसीएस-प्री परीक्षा आज
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज (रविवार को) 98 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 44 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की ओर से एक अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए भी एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया जाएगा, इनके साथ पुलिस बल रहेगा। 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों को सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी और ड्यूटी में लगे व्यक्तियों के अलावा कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा।