{"_id":"59c5469b4f1c1b23688b5f1d","slug":"131506100891-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा को चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा को चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में घूमते बच्चे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें किशोर एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम करने का कहा गया है।
प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के भविष्य को लेकर उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने चिंता व्यक्त की है। आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों की सुरक्षा पर संकट की आशंका व्यक्त करते हुए सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पत्र मिलने के बाद बीएसए ने भी जनपद में किशोर एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसए ने जनपद के सभी स्कूलों में किशोर एवं किशोरियों की प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के साथ किसी प्रकार की घटना न हो। इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
स्कूलों में किशोर एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की निगरानी के लिए भी बीएसए ने जिम्मेदारी तय कर दी है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों की स्कूलों की निगरानी करें। औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
कालेजों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पिछले दो माह से कालेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य जारी है। डीआईओएस इस आदेश का पालन कराने के लिए खुद कालेजों में जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजकीय कालेजों के प्रधानाचार्यों से भी विद्यालयों का निरीक्षण करवाया जा रहा है। जहां भवन सही नहीं मिले हैं वहां नोटिस भी जारी किए गए हैं।