{"_id":"599d8ac14f1c1b9f128b47be","slug":"131503496897-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जीप ने परिक्रमार्थियों को कुचला, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित जीप ने परिक्रमार्थियों को कुचला, एक की मौत, एक घायल
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में देर रात पीछे से आई अनियंत्रित जीप परिक्रमा लगा रहे मैनपुरी के दो श्रद्धालुओं से टकरा गई। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक ने जीप को और अधिक तेज दौड़ा दिया। इससे एक चाय विक्रेता और टेंपो चालक बाल-बाल बचे। मृतक के परिजनों ने जीप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को रात 12 बजे सोने लाल (60) निवासी घड़ी मौजा कुसुमा खेड़ा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी अपने साथी नौरत्न सिंह के साथ गिरिराजजी की परिक्रमा लगा रहे थे। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में कलाधारी आश्रम के निकट तेज गति से आई जीप सोने लाल और नौरत्न से टकरा गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोने लाल ने दम तोड़ दिया। नौरत्न सिंह की गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के नाती अनूप पुत्र लज्जाराम ने जीप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अन्य हादसे में विष्णु सोनी निवासी जतीपुरा हरियाणा नंबर की गाड़ी की टक्कर से घायल हो गए।