{"_id":"598b579d4f1c1b86628b45c4","slug":"131502304157-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से युवक की मौत
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव लांघई खुर्द में कच्ची दीवार भर-भराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे युवक की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल लाई है।
घटनाक्रम बुधवार को अपराह्न का है। थाना नगला सिंघी के गांव लाघई खुर्द निवासी योगेश (35) पुत्र महेशचंद्र यादव बारिश के कारण खराब हुई कच्ची दीवार को ठीक कर रहा था। योगेश के साथ ही उसके चाचा भी थे। चाचा ने योगेश से फावड़ा लाने के लिए कहा था लेकिन योगेश ने चाचा को ही भेज दिया। चाचा फावड़ा लेकर वापस लौटते उससे पूर्व ही कच्ची दीवार भर-भराकर गिर गई। दीवाल के गिरते ही योगेश उसके नीचे दब गया।
दीवार के आवाज सुनकर ग्रामीण तत्काल ही बचाव के लिए दौड़े। काफी प्रयास के ही बाद उसको मिट्टी से बाहर निकाला। परिजन उपचार को सीधे जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं को रो-रोकर ही बुरा हाल हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया को पूरा किया है।