फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ओला कैब कंपनी की गाड़ी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

ओला कैब कंपनी की गाड़ी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ओला कैब कंपनी की गाड़ी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
सांकेतिक चित्र
फिरोजाबाद। भाड़े पर टैक्सी लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह नसीरपुर पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से ओला कैब की एक कार भी बरामद की है। इसको बदमाश 16 जुलाई को नोएडा के जीआईपी मॉल के बाहर से इटावा के लिए भाडे़ पर लेकर आए थे।
विज्ञापन


पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात महेंद्र सिंह ने पकड़े गए बदमाश रोहित यादव और पूनम यादव निवासी महुआशाला थाना खेरा राठौर, बंटीबाबू तथा मोनू निवासी करनपुरी थाना खेरा राठौर जिला आगरा से पूछताछ करते हुए बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश एक ही गिरोह के सदस्य है। इनके गिरोह का लीडर रोहित यादव है, जो होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के साथ ही वर्तमान में करावलनगर थाना करावल दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन


सभी बदमाशों ने 16 जुलाई की दोपहर नोएडा के जीआईपी मॉल के बाहर से ओला कैब की एक गाड़ी इटावा के लिए बुक की थी। गाड़ी लेकर रवि कुमार निवासी सरैया थाना भोगांव जनपद मैनपुरी और हाल निवासी सेक्टर 44 नोएडा ग्राम सदरपुर लेकर आया था। रवि गाड़ी लेकर यमुना एक्सप्रेस वे से शिकोहाबाद पहुंचा था। तभी गाड़ी में सवार बदमाशों ने रवि को बंधक बनाने के साथ ही उसके हाथ पैर बांधकर कार में ही डाल लिया। इसके साथ ही बदमाश गाड़ी लेकर बटेश्वर की ओर चले गए। बदमाशों ने रवि को आटेपुर रोड स्थित नगला केशरी के समीप खेत में फैंक दिया। खेत में बंधे पड़े रवि को 17 जुलाई की सुबह ग्रामीणों ने मुक्त किया। नसीरपुर थाने पहुंचे रवि ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने रवि की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात नसीरपुर थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ बलाई घाट के समीप से चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया। बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

दिल्ली और नोएडा में रहते हैं सभी बदमाश
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मूलरूप से आगरा के खेरा राठौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका वर्तमान में पूनम यादव सुदामापुरी शास्त्रीपार्क यशवानपुर दिल्ली, बंटीबाबू इंजीनियरिंग कालेज शाहबाद दौलतपुर दिल्ली और मोनू सेक्टर 37 नोएडा ग्राम छलेरा में निवास कर रहे हैं।


आगरा के खेरा राठौर थाने में दर्ज है मोनू पर छह मुकदमे
नसीरपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों में से मोनू पर छह मुकदमे खेरा राठौर थाने में दर्ज है। इसमें एक मुकदमा जानलेवा हमले का है, जबकि दूसरा मुकदमा युवती को अगवा करने का है। वहीं दो मुकदमे थ्रीयूपी गुंडाएक्ट के हैं। वहीं, एक मुकदमा 25 आर्म्स एक्ट का है। एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। जबकि शेष तीन अपराधियों का पुलिस अपराधिक इतिहास तलाशने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed