फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आयकर रिटर्न

सर्वर रहा फेल, ई-फाइलिंग में आई मुश्किल

Mon, 31 Jul 2017 09:00 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
आयकर रिटर्न
आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए सोमवार को आयकरदाता परेशान रहे। ई-फाइलिंग करने वालों को सुबह आठ बजे से ही सर्वर फेल होने की दिक्कतें सामने आने लगीं। जब दोपहर बाद रिटर्न दाखिल करने की तारीख पांच अगस्त करने की सूचना आई, तब जाकर आयकरदाताओं ने राहत की सांस ली। पांच लाख रुपये से कम की आय वालों ने आयकर सेवा केंद्रों पर मैनुअल ही रिटर्न जमा किए। ताजनगरी में सोमवार को 650 आयकर रिटर्न दाखिल किए गए। अब तक कुल 1700 रिटर्न आयकर सेवा केंद्र पर जमा हुए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को ई-फाइलिंग केलिए सर्वर फेल हो गया, वहीं सोमवार को सुबह से ही ऑन लाइन रिटर्न दाखिल ही नहीं हो सके। कई घंटों की मशक्कत के बाद सर्वर कनेक्ट भी हुआ तो पैन कार्ड और आधार का लिंक नहीं जुड़ सका। 5 लाख रुपये से अधिक की आय वालों को ई-फाइलिंग करने की अनिवार्यता के कारण करीब 98 फीसदी आयकर रिटर्न ऑन लाइन ही हो रहे हैं। इससे कम आय वालों के लिए आयकर सेवा केंद्र पर काउंटर बने हैं।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित आयकर सेवा केंद्र पर सप्ताह भर में करीब 1700 आयकर रिटर्न जमा हुए हैं। इनमें से 650 अकेले सोमवार के ही हैं। शनिवार को 350 और उससे पहले 200 से 250 के बीच रिटर्न जमा किए गए। आयकर विभाग ज्वाइंट कमिश्नर सिस्टम्स पीएम अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने आयकर रिटर्न की तारीख बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी है, लेकिन लोग इससे पहले ही ई-फाइलिंग कर लें, जिससे ऐन वक्त पर उन्हें दिक्कतें न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार-पैन के बिना भी आईटीआर
अभी तक आयकर रिटर्न में आधार नंबर और पैन नंबर को लिंक किया जा रहा था, लेकिन नाम, जन्म तारीख और अन्य दिक्कतों के कारण आधार और पैन नंबर लिंक नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आधार और पैन को लिंक किए बिना ही रिटर्न स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed