फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद सुलभ न्याय दिलाना: रॉय

राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद सुलभ न्याय दिलाना: रॉय

Sat, 08 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद सुलभ न्याय दिलाना: रॉय
राष्ट्रीय लोक अदालत में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 6832 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि लखनऊ से आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजन रॉय ने न्यायालय प्रांगण में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना है।
विज्ञापन


न्यायालय प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायमूर्ति ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत में जिला जज पीके सिंह ने ग्रामीण अंचल से आए वादकारियों के पूछताछ को काउंटर की व्यवस्था की थी। जिला जज और अन्य न्यायायिक अधिकारी काउंटरों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन


बैंकों के 4279 वादों में 326 के निस्तारण करके 61 लाख 58 हजार 607 रुपया वसूले। जनपद न्यायालय के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालयों ने 7797 वादों में 4087 का निस्तारण किया। राजस्व की वाद निस्तारण की गति शत प्रतिशत रही। जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 2419 में सभी निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम के 5228 में से 3524, विद्युत विभाग के 1523 में 434 को प्रमुखता से निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लखनऊ से आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजन रॉय के साथ जिला जज पीके सिंह व अन्य न्यायायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया।


इस दौरान एडीजे आरपी सिंह राकेश शर्मा, डीएम नेहा शर्मा , एसएसपी अजय कुमार, पीके जैन, उमेश सिरोही, पीएन पांडेय, जय सिंह पुंडीर, एसीजेएम शिकोहाबाद अरविंद यादव, निशांत देव, अर्चना यादव, पूनम कर्णपाल के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट व प्रभात नगीना, यतीशचंद्र यादव, अरविंद बघेल, वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट व कोर्ट मैनेजर राजपाल सिंह आदि रहे। संचालन सचिव रमेशचंद्र कुशवाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed