{"_id":"594425154f1c1bff4e8b497a","slug":"131497638165-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव देख सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव देख सिहर उठे लोग
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रमजान के दिनों में मुस्लिम बस्ती में हुए बवाल के बाद एक घंटे तक दहशत का मंजर कायम रहा। चारों तरफ चीख पुकार और सड़क पर बिखरे पड़े पत्थर और होटल और ठेल का सामान दहशतगर्दी की दास्तां बया कर रहे थे। जिन लोगों ने मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना को देखा, वह उन चंद मिनटों को याद करके कांप उठे। लोग अपने को सुरक्षित करने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
रुकनपुरा निवासी रहीश पुत्र मुनीउद्दीन का अल करीम नाम से होटल है। सड़क के दोनों तरफ भाइयों के होटल हैं। मोहल्ले के अधिकांश लोग इन्हीं होटल से परिवार के लिए रोटी लेकर जाते हैं। रहीश ने बताया कि वह होटल पर बैठा था, तभी युवक कमर होटल पर रोटी लेने आया था। जल्दी करने लगा। इसी पर बवाल हुआ।
महिलाओं को घर में घुस कर पीटा गया। घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह थी। करीम होटल के एक कमरे में खून ही खून बह रहा था। पूरे मकान में खून के छींटे बिखरे हुए थे। जबकि दूसरे पक्ष सुहैल पुत्र बबरुद्दीन का कहना है कि वह करीम होटल के सामने फल का ठेला लगाता है। शुक्त्रस्वार को ठेला लगाए हुए था, तभी अकील और उसके भाई ने ठेला हटाने के लिए कहा। जब उसने विरोध किया तो उसके चांटा मार दिया।
विज्ञापन
इस पर उसके बुजुर्ग पिता बबरुद्दीन ने विरोध किया तो उन्हें भी मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों का मेडिकल कराया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया है। जिसमें पथराव और फायरिंग की सूचना मिली है। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर दोशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया है।
ॉ
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मामले को शांत करने तथा भीड़ को भगाने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस द्वारा खदेड़े जाने से भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया। युवकों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने से उनके परिवार की महिलाओं की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने लोगों को हिदायत भी दी, अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिस समय रुकनपुर में पथराव और फायरिंग हो रही थी, उस दौरान पहुंची चेतक मोबाइल और यूपी 100 पुलिस आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। मामले की जानकारी जब कुछ सभ्रांत लोगों ने थाना पुलिस और आला अधिकारियों को दी, तो हूटर बजाती हुई गाड़ियां दौड़ने लगी। पुलिस फोर्स को आता देख हमलावर भागने लगे। इसी दौरान थाना पुलिस फोर्स के आते ही बवाल रने वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया।