{"_id":"594416ea4f1c1bba5e8b45de","slug":"131497634538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2634 एमटी गेहूं क्रय केंद्रों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2634 एमटी गेहूं क्रय केंद्रों पर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में लक्ष्य के अनुरूप 54000 एमटी में से 30904 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी। हालांकि जिले में भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण 2634 एमटी गेहूं अब भी क्रय केंद्रों पर पड़ा है। एटा में भंडारण होने के कारण गेहूं रखवाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में बारिश आने पर गेहूं खराब हो सकता है।
गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून थी। निर्धारित तिथि तक गेहूं खरीद एजेंसियों के कांटे पर किसानों से खरीद की गई। इसमें सात एजेंसियों ने 30904 एमटी गेहूं की खरीद की गई। खरीदे गए 28270 एमटी गेहूं का भंडारण एटा के गोदामों में किया गया है। हालांकि अभी भी 2634 एमटी गेहूं क्रय केंद्रों पर है। जनपद में भंडारण के लिए जगह नहीं होने के कारण एटा में खरीदे गए गेहूं का भंडारण किया जा रहा है। ऐसे में खासी परेशानी आ रही है। जनपद के एडीएम के द्वारा भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को भंडारण किए जाने के लिए पत्र लिखा गया।
इसके बाद गोदाम में भंडारण किया गया। हालांकि अभी बड़ी मात्रा में गेहूं क्रय केंद्रों पर है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया अहमद करीम ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 57 प्रतिशत गेहूं की खरीद की गई है, जो पिछले वर्षों से अच्छी है। अधिकांश गेहूं का भंडार गोदामों में हो गया है। मात्र 2634 एमटी गेहूं की शेष है। इसका एटा में भंडारण हो रहा हैं। इस बार पीडीएस (राशन वितरण प्रणाली)का उठान एफसीआई कासगंज से होगा। इससे रिक्त स्थान होने पर भी गेहूं का भंडारण तेजी से होगा।