{"_id":"6ae7a8857d0009c92b01e394","slug":"13-players-from-agra-selected-for-nidjam-agra-news-c-25-agr1067-1202119-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निडजैम के लिए आगरा के 13 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निडजैम के लिए आगरा के 13 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की एथलेटिक्स प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (निडजैम) 2026 के लिए आगरा के 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें ट्राइथलॉन, दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, शॉटपुट और बाधा दौड़ के खिलाड़ी शामिल हैं।
आगरा डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसवीएस राठौर ने बताया कि चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तकनीकी क्षमताओं को आधार बनाकर चयन किया है। समिति में अध्यक्ष एसवीएस राठौर, एशियन गेम्स पदक विजेता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह भदौरिया, सचिव नरेंद्र कुमार और संयुक्त सचिव गौरव कुमार शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -
दल में ये खिलाड़ी शामिल
अंडर-14 वर्ग में मुनेेंद्र सिंह का ट्रायथलॉन-ए, सुमित यादव का ट्रायथलॉन-बी, गोविंद और नेहल जुनेजा का ट्रायथलॉन-सी के लिए चयन हुआ है। अंडर-16 वर्ग में सूरज कुमार 60 मीटर दौड़, मोहित गुर्जर 600 मीटर दौड़, संदीप गुर्जर लंबी कूद, शिवम भाला फेंक, यशपाल रावत शॉटपुट, विकास सोनकर 80 मीटर बाधा दौड़, नैना पुष्कर 60 मीटर दौड़, चंचल लंबी कूद और तन्वी चाहर भाला फेंक में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगी।