{"_id":"6773739ba1dab11b0a0c8270","slug":"12th-pass-woman-became-fake-doctor-opened-a-mohalla-clinic-running-a-delivery-and-abortion-center-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 12वीं पास महिला बनी डॉक्टर, मोहल्ला क्लीनिक बनाया...चला रही थी प्रसव और गर्भपात सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12वीं पास महिला बनी डॉक्टर, मोहल्ला क्लीनिक बनाया...चला रही थी प्रसव और गर्भपात सेंटर
Tue, 31 Dec 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:01 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के छापे में 12वीं पास महिला के मोहल्ला क्लीनिक से गर्भपात की दवाओं के साथ कलर डॉप्लर बरामद हुए। क्लीनिक पर नेशनल रेडक्रॉस सोसाइटी का बोर्ड लगा मिला, जिस पर उसने खुद को चिकित्सक लिखा हुआ था।
विज्ञापन
फर्जी डॉक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धनौली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर अवैध प्रसव-गर्भपात सेंटर पकड़ा है। इसकी संचालिका इंटर पास है और बोर्ड पर खुद को डॉक्टर लिख रखा था। इस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी भी लिखा था। यहां से प्रसव-गर्भपात के उपकरण और दवाएं जब्त की हैं। इसे बंंद करा दिया है। मंगलवार को थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
अपंजीकृत सेल के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि अवैध रूप से प्रसव और गर्भपात की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धनौली के गौतमबुद्ध नगर स्थित सेंटर पर छापा मारा। यहां बोर्ड पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और मोहल्ला क्लीनिक नर्सिंग केयर सेंटर का बोर्ड लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर संचालिका के तौर पर डॉ. पिंकी सिंह लिखा था। मौके पर ये नहीं मिली, बोर्ड पर दर्ज नंबर पर फोन कर बुलाया। कोई लाइसेंस नहीं था, खुद को इंटर पास बता रही थी। इसमें दो बेड और प्रसव-गर्भपात टेबल मिली। यहां से प्रसव-गर्भपात के साक्ष्य मिले। गर्भस्थ शिशु की धड़कन सुनने वाला कलर डॉप्लर भी बरामद हुआ। थैले में प्रसव-गर्भपात की दवाएं-इंजेक्शन मिले।
बोर्ड पर कलेक्शन सेंटर वन-एमजी दवा मार्ट डायग्नोस्टिक एंड पैथलैब्स भी लिखा था। इसके जरिये संबंधित मरीज के खून की जांच के नमूने लिए जाते थे। इसकी भी जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होने पर झोलाछाप पकड़ने का अभियान चल रहा है। धनौली में पकड़ी गई झोलाछाप के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कराया जाएगा।
रेडक्रॉस के जनरल सचिव के नाम पर फर्जीवाड़ा
नोडल अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान पिंकी सिंह ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जनरल सचिव का कार्ड दिखाया। कहा कि इसने ही संस्था का सदस्य बनाया है और इसी के निर्देश पर ये मोहल्ला क्लीनिक के तौर पर प्रसव-गर्भपात कराते हैं। इस पर सोसाइटी के सचिव डॉ. एके गुप्ता से पूछताछ की तो बताया कि इस नाम को कोई व्यक्ति लखनऊ और आगरा में सोसाइटी का सदस्य नहीं है। ये फर्जी है।

गर्भपात कराने से हालत बिगड़ी, लेडी लायल रेफर
नोडल अधिकारी ने बताया कि छापे के वक्त जाजऊ कटरा की महिला और उसके परिजन भी आए। इनका आरोप था कि महिला का दो-तीन दिन पहले पिंकी ने ही गर्भपात कराया था, अभी ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही है। उसकी हालत खराब थी, इस पर उसे लेडी लायल रेफर कर दिया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग केयर के पर्चे और रजिस्टर मिला है। इसमें प्रसव-गर्भपात कराने वाले मरीजों का नाम समेत रुपयों का विवरण भी दर्ज हैं। इसमें 4 से 8 हजार रुपये का जिक्र है। तीमारदारों के नाम और हस्ताक्षर भी हैं।