{"_id":"691ce10534b88df7ea01f118","slug":"126-distinguished-guests-from-40-countries-will-visit-the-taj-mahal-tomorrow-agra-news-c-25-1-agr1035-919685-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथि कल निहारेंगे ताजमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथि कल निहारेंगे ताजमहल
विज्ञापन
आगरा। नई दिल्ली में 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले न्यायाधीशों के विश्व सम्मेलन में शामिल 40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथि बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रहे हैं। इनमें कई पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश हैं। विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर मंगलवार को प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
सिंटी मोंटेसरी स्कूल सोसाइटी नई दिल्ली में 26वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड का आयोजन कर रही है। 19 से 24 नवंबर तक यह सम्मेलन होगा। ऐसे में सम्मेलन में भाग लेने आ रहे विशिष्ट अतिथि ताजमहल देखने के लिए बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे आगरा आएंगे। उनका प्रवेश निशुल्क रहेगा। चार लक्जरी बसों में आने वाले इन विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात और प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए विशेष सचिव गृह अभय कुमार ने डीएम आगरा को पत्र भेजा है। बृहस्पतिवार को विशिष्ट अतिथियों का दल सुबह 6 बजे यमुना आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा पहुंचेगा।
डोनाल्ड जॉन ट्रंप भी निहारेंगे सातवां अजूबा
- 40 देशों के 126 विशिष्टि अतिथियों के अलावा बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुत्र डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर भी सातवें अजूबे का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं। इन दिनों वह भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। विशेष विमान से बृहस्पतिवार दोपहर 1.30 बजे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर खेरिया हवाई अड्डे आएंगे। वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेटी, पत्नी के साथ आगरा आए थे। उनके पुत्र जॉन का यह पहला आगरा दौरा है।