{"_id":"5cc722f0bdec22077f3ac4dd","slug":"121556554480-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से लगी आग, दो स्थानों पर 10 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से लगी आग, दो स्थानों पर 10 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप/मांट (मथुरा)। गांव कोयला अलीपुर में आग लगने से दो किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना के बाद दमकल काफी देरी से पहुंची। इसे लेकर किसानों में रोष रहा। रविवार को गांव के रामजीत पुत्र तोताराम एवं ओमप्रकाश पुत्र राधाबल्लभ के खेतों में बिजली के तार से उठी चिंगारी से आग लग गई। इससे उनकी पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी काफी देरी से दमकल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस एवं लेखपाल चंद्रपाल मीणा पहुंच गए। मांट में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खेतों के ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई।
आग लगने से पांच बीघा फसल जल कर राख हो गई। सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। गांव जाबरा निवासी मंगी लाल के खेत में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे हैं। हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से उसकी गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान का कहना है कि सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विद्युत चिंगारी से भूसे की बुर्जी जली
टैंटीगांव। गांव भदनवारा में विद्युत चिंगारी से भूसे की बुर्जी जल गई। किसान का हजारों रुपये का भूसा जल गया। गांव के दुष्यंत सिंह ने रविवार को खेत पर भूसे की बुर्जी बांधी थी। शाम को ऊपर होकर जा रही विद्युत लाइन से उठी चिंगारी से बुर्जी में आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग बुझाई, तब तक पूरा भूसा जल गया। काफी देर बाद पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने दहकती आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन