{"_id":"5cbb550abdec2214577e9068","slug":"121555780874-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी हाल में नहीं टूटने पाए सुरक्षा चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी हाल में नहीं टूटने पाए सुरक्षा चक्र
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में पैरामिलिट्री व अन्य फोर्स के अधिकारियों के साथ चुनाव की सुरक्षा को लेकर बैठक की। एसपी ने कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा का चक्र टूटना नहीं चाहिए। सभी एक दूसरे से कनेक्ट रहें। गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
लोकसभा चुनाव की सुरक्षा तैयारियों का खाका तैयार हो चुका है। पैरामिलिट्री व अन्य फोर्स भी जनपद में आ चुका है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन रणनीति बनाने में जुट गया है। शनिवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने पैरामिलिट्री अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो। इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
बूथों पर सुरक्षा को लेकर पैरामिलिट्री व अन्य फोर्स के साथ ही स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी। किसी भी हाल में लापरवाही न होने पाए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के तीन चक्र बनाए गए हैं। प्रवेश द्वार से लेकर बूथ के अंदर प्रवेश करने तक पैरामिलिट्री व अन्य फोर्स का पहरा रहेगा। जरा भी गड़बड़ी करने वाले पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहेंगे। इस मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।