फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अनार गली में पथराव, पुलिस को देखकर भागे लोग

मथुरा: बेटे के जन्म की खुशी में आतिशबाजी करने पर बवाल, जमकर हुआ पथराव, फैली दहशत  

Tue, 02 Apr 2019 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Apr 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
अनार गली में पथराव, पुलिस को देखकर भागे लोग
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गेट क्षेत्र की अनार गली पथराव हो गया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि आतिशबाजी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर आ गई है मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


भरतपुर गेट के अनारगली निवासी अनवार के घर में बेटा हुआ था। वह रविवार की रात को बेटे के जन्म की खुशी में पटाखे चला रहा था। तभी अनवार के पड़ोसी अयूब पक्ष के लोगों ने पटाखों की आवाज से परेशानी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया। पुलिस का कहना है कि अनवार के परिवार वाले फिर भी आतिशबाजी करते रहे। इसे लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


अयूब पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। यह देख अनवार का पड़ोसी सोहिल बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए, लेकिन सोमवार की सुबह फिर पथराव हो गया था। पथराव होने से वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। इस संबंध में सोहेल के पुत्र शाहरुख ने हाजी अयूब के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed