{"_id":"5c964de1bdec22140c42baf8","slug":"121553354209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कार-ईको की भिड़ंत में महिला की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कार-ईको की भिड़ंत में महिला की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट(मथुरा)। एक्सप्रेसवे पर जमुनापार के गांव झज्जर (माइल स्टोन-105) के पास कार और ईको की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि कार और ईको सवार 10 युवक घायल हो गए। ईको के गलत दिशा में आने से दोनों वाहन टकरा गए थे। टोल पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
एक कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। इसी बीच आगरा की तरफ से सीएनजी भरवाने के बाद निकली ईको गाड़ी गलत दिशा में कार के सामने आकर टकरा गई। दोनों गाड़ियों में हुई भिड़ंत से कार सवार महिला मुन्नी देवी (50) पत्नी राजवीर सिंह निवासी ओमनगर, करन मोहल्ला फिरोजाबाद की मौत हो गई, जबकि कार और ईको सवार 10 घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची टोल और जमुनापार पुलिस ने घायलों का आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करने के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायल टूंडला, फिरोजाबाद और दिल्ली के हैं।
विज्ञापन
यह लोग हुए हैं घायल
विशाल पाठक, अजय, दिनेश, तेजवीर सिंह, राहुल अग्रवाल, नवाब सिंह, जुगेंद्र गिरि, सुरेश निवासी एटा, सुरेश निवासी धानौली आगरा और हरीशंकर।