{"_id":"5c8d2ae0bdec221414547d4b","slug":"121552755424-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के आते ही कच्ची शराब की भट्ठियां धधकने लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के आते ही कच्ची शराब की भट्ठियां धधकने लगीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। होली के त्योहार और लोकसभा चुनाव के आते ही कच्ची शराब की भट्ठियां जिले में धधकने लगी हैं। पुलिस और आबकारी विभाग ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर सात शराब की भट्ठियां पर छापा मारकर उन्हें तोड़ दिया। इस दौरान 6000 किलो लहन नष्ट कर बिक्री के लिए ले जाई जा रही शराब को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने सात लोगों को भी गिरफ्तार किया।
एसडीएम पटियाली शिव कुमार, सीओ गवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैरामिलट्री फोर्स के साथ छापा मारा। अमांपुर पुलिस ने नगला किशन निवासी भगवान सिंह को शराब की भट्ठी संचालित करते हुए पकड़ लिया। मौके से 100 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण भी कब्जे में ले लिए। इस दौरान 500 किलो लहन और भट्ठी का नष्ट कर दिया गया। सिढ़पुरा पुलिस ने नौगवां में यूकेलिप्टिस के बाग में संचालित भट्ठी को नष्ट करा मौके से नत्थू सिंह और मलखान सिंह को गिरफ्तार किया। मौके से 100 लीटर बनी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से 500 किग्रा लहन भी नष्ट कर दिया। सुन्नगढ़ी पुलिस ने अबरार निवासी किलौनी को 60 लीटर कच्ची शराब ले जाते पकड़ लिया। सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने हरिपाल निवासी बिजौल, चंद्रपाल निवासी नगला दुर्ग को 20-20 लीटर शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। जिला आबकारी अधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व में ढोलना क्षेत्र के गांव तैयवपुर, नगला कोठी, सुजातगंज में छापा मारा गया। टीम को पांच भट्ठियां धधकती मिलीं। मौके पर 5000 किलोग्राम लहन को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा 120 लीटर शराब व उपकरण जब्त कर लिए। एक आरोपी को टीम ने पकड़ लिया।
21 मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
कासगंज। जिला मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश सिंह के निर्देश पर 21 मार्च को होली पर जनपद की देशी विदेशी मदिरा, बीयर की दुकानें, मॉडल शॉप एवं भांग के ठेके बंद रहेंगे। इस बंदी के लिए कोई भी प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नहीं होगा।