{"_id":"5c72ade2bdec2256ab4e7485","slug":"121551019490-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के एक लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के एक लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंची पीएम सम्मान निधि
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसानों को दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त रविवार को किसानों के बैंक खातों में पहुंच गई है। जनपद के एक लाख किसान फिलहाल इस योजना के लाभार्थी बने हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित तहसील और ब्लॉक स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। पात्र किसानों को इसके प्रमाणपत्र दिए।
सोमवार को गोरखपुर में किसानों से प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण देखने के बाद जनपद स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्रों का वितरण शुरू किया गया। वेटरनेरी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह का शुभारंभ वेटरनेरी विवि के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक और बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की प्रत्येक आवश्यकता का ध्यान रख रही है। अब प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष किसानों को 6 हजार रुपये देने का फैसला किया है। इसकी पहली किस्त अब किसानों के खातों में आ गई है।
कुलपति प्रो. पाठक ने कृषि एवं पशुपालन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 10 किसानों को किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान कालेज डीन डॉ. एसके गर्ग, उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक शोध तेजवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, पन्नालाल गौतम, एसके मिश्रा सहित किसान और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
निधि की पहली किस्त दो हजार रुपये
उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बैंक खुलने पर सभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे। प्रक्रिया रविवार को ही शुरू हो गई है। इसके मैसेज आना शुरू हो गए हैं। सभी खातों में पैसा ऑनलाइन भेजा जा रहा है।
किसानों के पास पहुंचा प्रधानमंत्री का संदेश
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये बैंक खाते में पहुंचने के साथ ही लाभार्थियों के पास प्रधानमंत्री का संदेश भी पहुंच रहा है। इसमें कहा है कि पीएम किसान योजना के तहत दो हजार रुपये की पहली सम्मान राशि आपके बैंक खाते में भेज दी गई है। आशा करता हूूं कि हर चार महीने पर मिलने वाली इस राशि से आपको खेती की जरूरतों में मदद मिलेगी। शुभकामनाओं सहित नरेंद्र मोदी।