{"_id":"5c70245fbdec2273923c2d6c","slug":"121550853215-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के लुक में बना कैंट स्टेशन, एक मार्च को होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के लुक में बना कैंट स्टेशन, एक मार्च को होगा लोकार्पण
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कैंट का रेलवे स्टेशन मंदिर के लुक में बनकर तैयार हो गया है। जगह-जगह भगवान की तस्वीरें लगा दी गईं हैं। एक मार्च को सांसद हेमा मालिनी इसका लोकार्पण करेंगी। शुक्रवार कोे डीआरएम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। जो काम चल रहा है उसे तेजी के साथ पूरा करने को कहा गया। जंक्शन पर कई काम डीपीआर के अनुरूप न होने पर भी अफसरों से पूछा गया।
शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने डेढ़ करोड़ से अधिक से कराए जा रहे स्टेशन के सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाई गई लाइट गलत व घटिया पाई गईं, वहीं आरपीएफ थाने का बाहर की तरफ गेट नहीं मिला और न ही हवा प्रकाश के लिए जगह छोड़ी गई।
इसके अलावा रिजर्वेशन काउंटर पर जाने के लिए गेट बहुत छोटा मिला। मुख्य एंट्री पर बनाए गए शिखर में भी खामी पाई गई। इस पर इलेक्ट्रिकल इंचार्ज, आईओडब्लू को लाइट बदलवाने, आरपीएफ थाने के लिए हवा प्रकाश को जगह बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आरपीएफ थाने में पड़े वाहनों को हटाकर आरई कॉलोनी में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक मार्च को स्टेशन के विकास कार्यों का लोकार्पण सांसद हेमा मालिनी करेंगी। वहीं 31 मार्च से पूर्व मथुरा कासगंज रेल लाइन के विद्युतीकरण कार्य पूरा होने पर ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल, सीएमएस अरुण खुन्नू, आरपीएफ कमांडेंट अमिताभ सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।